
वार्ड नं 25 से सपना तो वार्ड नं 9 से रंजना को मिला टिकट
रायगढ़। नगर निगम के उप चुनाव के लिए 14 वार्ड प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस ने जारी की है। इसमें रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 और 25 के लिए भी उपचुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए वार्ड क्रमांक 25 से सपना सिदार तथा वार्ड क्रमांक 9 से रंजना पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हालांकि अभी तक इन वार्ड से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा इस पर पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस मामले में अभी भाजपा के पास कई नाम है जिस पर विचार मंथन चल रहा है। बहरहाल कांग्रेस ने सूची जारी कर फिलहाल काम पूरा कर लिया है।
रायगढ़ के अलावा अन्य कई नगर निगम के उप चुनाव के लिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की सूची पार्टी की ओर से जारी की गई है। पहली किश्त में कुल 14 पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।




