छत्तीसगढ़दिल्लीरायगढ़

महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना प्रारंभ, प्रभावित बच्चों के 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मिलेंगे 10 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि…

योजना में इन श्रेणी के बच्चे होंगे पात्र
ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हुई हो, ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक/ पालक (वर्तमान में बच्चा जिसके आश्रय में था) की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हुई हो। ऐसे बच्चे जिनके कानूनी अभिभावक/गोद लेने वाले माता-पिता/एकल दत्तक माता या पिता की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हुई हो एवं ऐसे बच्चे जिनके माता व पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है एवं उनमें से इकलौते बचे अभिभावक की कोविड-19 से मृत्यु हुई हो।

पात्रता हेतु मापदंड-उक्त योजनान्तर्गत ऐसे सभी अभिभावक जिनकी दिनांक 11 मार्च 2020 से 31 दिसम्बर 2021 के मध्य मृत्यु हुई है, इस योजना हेतु पात्र होंगे। बच्चों की उम्र पालकों की मृत्यु दिनांक को 18 वर्ष की उम्र से अधिक न हों।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल संरक्षण इकाई,महिला एवं बाल विकास,रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है अथवा मोबाइल नंबर 91655-84847 अथवा 98271-13516 में सीधे संपर्क कर सकते है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!