Uncategorised

शिव लोक गमन कर गए प्रवीण त्रिपाठी के दादाजी बीडी त्रिपाठी जी

शिव लोक गमन कर गए प्रवीण त्रिपाठी के दादाजी बीडी त्रिपाठी जीयह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन एक नियम है ,शरीर तो मात्र एक साधन है ,इस दुख की घड़ी में स्वराज डिजिटल, लल्लूराम डाॅट काम खरसिया, द देहाती, दैनिक किरण दूत परिवार आपके साथ है।स्वराज डिजिटल के पूर्व जिला व्यूरो चीफ , दैनिक किरण दूत के प्रबंध संपादक प्रवीण त्रिपाठी के दादाजी भगवानदीन त्रिपाठी 87 वर्ष की उम्र में आज रविवार को 09.30 बजे रात्रि में शिवलोक वासी हो गया। जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम वेंकट नगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में किया जाएगा। स्वर्गीय भगवानदीन त्रिपाठी मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं उपसरपंच रहे हैं । अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। उनके जेष्ठ पुत्र और प्रवीण त्रिपाठी के पिता एसके त्रिपाठी एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र से सीनियर ओवरमैन पद से सेवानिवृत्त है। मझले पुत्र सूर्यकांत त्रिपाठी ब्रजराजनगर स्थित कोल माइंस एमसीएल में प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं तथा छोटे पुत्र गिरीश त्रिपाठी गृह ग्राम वेंकट नगर में रहते हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 25 मई को गृह ग्राम वेंकटनगर में किया जाएगा । उनके नाती शरद त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, सुकल्प त्रिपाठी, संकल्प त्रिपाठी, आशु त्रिपाठी सहित पूरे परिवार को ईश्वर इस दु:ख की बेला में सहन शक्ति प्रदान करें।मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर हैं,यह जानते हुए भी अपनों के जाने काहम सभी को बेहद दुःख होता हैं.हमें ईश्वर से विनती और प्रार्थना करते है किदिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति और मोक्ष प्रदान करें…..वक्त के साथ जख्म तो भर जाएंगे ,मगर दादा जी जो बिछड़े सफर , जिंदगी में फिर ना कभी लौट कर आएंगे ,ॐ शांति ॐ

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!