दिल्लीदेश /विदेश

दिल्ली चुनाव परिणाम: लोकसभा की 7 सीटों पर आप की स्थिति मजबूत, जानिए कौन, कहां से लीड कर रहा है ?

दिल्ली विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सभी सात लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है. शुरुआती रुझानों के अनुसार AAP 54 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि भाजपा 15 सीटों पर और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में एक सीट पर आगे चल रही थी. दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को हुए थे और 62.59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था.
शुरुआती रुझानों के अनुसार AAP चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की 8 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर अपना कब्जा जमाने में सफल रही.

इसी तरह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भी AAP सात विधानसभा सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही थी. इसी तरह, नई दिल्ली लोकसभा सीट से AAP सात सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा ने दक्षिण दिल्ली और पूर्वोत्तर दिल्ली में पकड़ बना ली है दोनों लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि AAP सात सीटों पर आगे चल रही है. पश्चिमी दिल्ली में भाजपा ने 3 सीटों पर अपना पैर जमा लिया है, जबकि AAP 6 सीटों पर आगे चल रही थी. AAP ने उत्तर पश्चिम लोकसभा सीटों में से नौ सीटों पर भी बढ़त बना ली, जबकि भाजपा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने लड़ रहे अरविंद केजरीवाल भाजपा के सुनील यादव से 2,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे, जबकि पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रवि नेगी उपमुख्यमंत्री और AAP के मनीष सिसोदिया 100 मतों से आगे चल रहे थे. ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर AAP के सौरभ भारद्वाज 1,500 से अधिक मतों से भाजपा के शिखर रॉय से आगे चल रहे थे. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से AAP के राघव चड्ढा भी भाजपा के सरदार आर.पी. सिंह से 2200 मतों से आगे थे. 2015 के विधानसभा चुनावों में AAP ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!