दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने अरनपुर इलाके में डीआरजी के जवान की हत्या कर दी है। जवान का नाम मोहन भास्कर है, जो नीलावाया का रहने वाला था। जवान अरनपुर थाना इलाके के पोटाली कैंप में तैनात था। नक्सलियों ने धारदार हथियार से जवान की हत्या की है। डीआरजी का जवान मोहन भास्कर कई नक्सल ऑपरेशन में शामिल था। जवान पहले ही नक्सलियों के टारगेट में था।