खरसियारायगढ़

गौमाता की सेवा करना जरूरी -उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल

गौमाता की सेवा करना जरूरी -उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल

गोवर्धन पूजा के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया गौठान उत्सव

उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम-सरवानी में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के अनुरूप गौठान में पूजा-अर्चना की और गौमाता को भोजन खिलाया। उत्साह एवं उल्लास के साथ परम्परागत विधि-विधान के साथ गौठान में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया।

उच्च शिक्षामंत्री पटेल खरसिया विकासखण्ड के ग्राम-तेन्दूमुड़ी में भी गौठान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूजा अर्चना करते ग्रामीणजन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप पटेल खरसिया

प्रकृति के गोद में गौठान

उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि हमारे देश में वेदों में गौमाता की सेवा करने के लिए कहा गया है। अंतिम संस्कार के पश्चात गोदान देने की परम्परा है। गौमाता दूध, गोबर के अलावा बहुत से मूल्यवान उपहार देती है। उन्होंने कहा कि शासन की गौठान योजना अत्यंत लाभकारी है। महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से गोबर के दिये भी बनाये जा रहे है। वहीं गोबर से जैविक खाद भी बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों को गोबर के दिये बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गौठान समिति का इन सब कार्य में विशेष योगदान है। ग्रामवासियों से उन्होंने गौठान के ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन की नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह योजना गांवों के उन्नति की दिशा में सशक्त कदम है।

सभी ग्रामवासी इन लोकहितैषी योजनाओं से फायदा लें।

इस अवसर पर बरन सिंह ठाकुर युवराज दीवान, निराकार पटेल, कलेक्टर यशवंत कुमार, गिरीश रामटेके अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया, पीताम्बर पटेल एसडीओपी खरसिया तहसीलदार अवन्ती गुप्ता, सुमत राम साहु थाना प्रभारी खरसिया,अशोक अग्रवाल छाल थाना प्रभारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर दिलीप पटेल खरसिया,सरपंच श्रीमती उमा पटेल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अभय महंती, नेत्रा नंद पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा ब्लाक कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज गवेल विधायक प्रतिनिधि सुखदेव डनसेना बरभौना सोनिया शक्ति केन्द्र प्रभारी जनक जायसवाल सहप्रभारी तेजराम नायक,डोल नारायण नायक, गोपाल दास महंत, डोरीलाल राठिया,बाबूलाल जायसवाल, लक्ष्मण साहू,चूड़ामणि राठिया, ललित पटेल कमल दर्शन ईश्वरी पटेल परमानंद राठिया गजानंद राठिया नारायण राठिया सुख सिंह राठिया मुक्ता राम यादव घनश्याम राठिया खरसिया ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष युवराज जायसवाल पुष्पेंद्र पटेल तेन्दूमुडी सरपंच खेमराज राठिया गुरदा सरपंच विशंभर राठिया श्याम लाल राठिया गंगा प्रसाद राठिया पटेल डॉक्टर राम शर्मा टंकेश्वर राठौर पत्रकार, राकेश पटेल शैलेष शर्मा चुन्नी डनसेना गुलाब डनसेना,पत्रकार नैमिष पटेल पत्रकार , गोरेलाल राठिया राजेन्द्र राठिया संजय चौहान खेम साहू आदिबडी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आर डी साहु सीईओ खरसिया प्रशांत सिंह, राजकुमार पटेल तोखराम देवांगन, रोहिणी कुमार नायक, रोहित पटेल वन विभाग से छोटे लाल डनसेना प्रभारी रेंजर खरसिया अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!